Written by 10:44 am Schemes

Army Boys Sports Company

Army Boys Sports company

Army Boys sports company (Army baccha bharti) मे हमारे देश की सेना (INDIAN ARMY) और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) दोनों मिलकर 8 से 14 साल के बच्चो की भर्ती करते है |

इनका उद्देश्य होता है इन बच्चो को पढ़ाई के साथ साथ ओलिम्पिक गेम्स तक खेलने के लिए प्रोत्साहित करना | इसका मैन उद्देश्य है To Win Olympic Madels for India यानि इंडिया के लिए ओलिम्पिक मेडल जीतना

Army Boys sports company सन 2008 मे शुरू की गयी थी जब चाइना के अंदर ओलिम्पिक गेम्स हुए थे इस ओल्यंपिक मे चाइना ने बहुत सारे मेडेल जीते थे | उसका एक कारण यह था कि चाइना मे शुरू से ही छोटे लेवल से ही बच्चो को सब गेम्स के बारे मे सिखलाया जाता है , उनकी स्किल्स को पहचानते हुए कि वो पढ़ाई मे अच्छे है, गेम्स मे अच्छे है या भविष्य मे वह क्या करेंगे इसके बारे मे परखा जाता है |

इन गेम्स के होने के बाद एक कमेटी बनी और इसी तरीके को इंडियन आर्मी ने भी स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ स्टार्ट किया |

अब हम बात करते है इसके नोटिफ़िकेशन के बारे मे | इस नोटिफ़िकेशन के मुताबिक Army Boys sports company की अगली भर्ती मिलखा सिंह स्टेडियम फ़र्स्ट ट्रेनिंग बट्टालियन सिकंदराबाद मे होने वाली है जिसमे वॉलीबोल और दूसरे स्पोर्ट्स के लिए यह भर्ती होने वाली है |

यह भर्ती 1 अप्रैल 2024 से 7 अप्रैल 2024 के बीच मिलखा सिंह स्टेडियम सिकंदराबाद मे होनी है | इस भर्ती मे बच्चो की उम्र 8 से 14 साल के बीच मे होनी चाहिए या बच्चे का जनम 1 अप्रैल 2010 से 1 अप्रैल 2016 के बीच मे होना चाहिए | इसके लिए कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है |

अगर आपके बच्चे की उम्र 14 से 16 साल के बीच मे है तो भी आपका बच्चा इसके लिए अप्लाई कर सकता है और ट्राइल मे भाग ले सकता है लेकिन इसके लिए कुछ शर्ते है कि बच्चे के पास नेशनल लेवल का सर्टिफिकेट होना चाहिए यानि बच्चा अपने गेम्स मे नेशनल तक खेला हुआ हो |

इस भर्ती के लिए बच्चे की कितनी एजुकेशन होनी चाहिए ?

इस भर्ती मे बच्चे ने किसी भी स्कूल से कम से कम थर्ड क्लास पास की हो और उसको थोड़ी बहुत इंग्लिश और हिन्दी आती हो |

बच्चे की कितनी लंबाई और वजन होना चाहिए ?

जितने भी गेम्स होते है उसमे बच्चे की उम्र 8 से 14 साल के बीच और उसकी लंबाई 134 c.m. और वजन 29 kg. कम से कम होना चाहिए और अगर इससे ज्यादा वजन है तो अच्छी बात है |

अगर बच्चा 14 साल का है तो लंबाई 160 c.m. और वजन 47 kg. कम से कम होना चाहिए |

Army Boys sports company मे डॉकयुमेंट क्या क्या चाहिए ?

इसमे डॉक्युमेंट्स आपके बच्चे के पास आरिजिनल और फोटोस्टेट के 2 सेट दोनों होने चाहिए | जब आपका बच्चा भर्ती या ट्राइल के लिए जायेंगा तब आपके पास यह डॉक्युमेंट्स होने चाहिए |

सेल्फ अटैस्टेड कॉपी का एक सेट ऐपलीकेसन फोरम के साथ जमा कराना होता है |
1. जनम प्रमाण पत्र ऑनलाइन वाला होना चाहिए |
2. एडुकेशन प्रमाण पत्र ( अगर आपका बच्चा पाँचवी क्लास मे पढ़ रहा है तो आपके पास चोथी क्लास की मार्कशीट होनी चाहिए )
3. चरित्र प्रमाण पत्र ( ग्राम प्रधान या पार्षद का लिखा हुआ )
4. निवास प्रमाण पत्र ( तहसीलदार का इशू किया हुआ )
5. 6 फोटोस.
6. जाती प्रमाण पत्र
7. स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ( डिस्ट्रिक्ट या स्टेट लेवल पर )
8. बच्चे का आधार कार्ड.
यहा पर इंपोर्टेंट बात यह है कि अगर आपके 8 से 14 साल तक की उम्र के बच्चे के पास स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट ना भी हो तो भी आप अपने बच्चो को इस भर्ती के लिए ले जा सकते है | जिन बच्चो के पास स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट होता है उनको प्रीओरिटी दी जाती है |

जैसे अभी कुछ दिनो पहले मेरठ मे हॉर्स राइडिंग की भर्ती हुई थी वहा पर जिन बच्चे के पास स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट था उनके लिए अच्छी बात थी मगर जिनके पास नहीं था तब भी कोई इशू नहीं था |

अभी 5 से 8 फरवरी के बीच भर्ती बैंग्लोर मे है जहा पर बॉक्सिंग, हॉकी, स्विमिंग, सैलिंग की भर्तीया है |जो बच्चे बॉक्सिंग, हॉकी मे पार्टीसीपेट करेंगे उनके लिए जरूरी है कि वह स्कूल लेवल या डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेले हुए हो और उनके पास सर्टिफिकेट हो तो वह बच्चा बॉक्सिंग, हॉकी के लिए एलीजीबल है जबकि स्विमिंग और सैलिंग के लिए कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है |

1 अप्रैल 2024 से 7 अप्रैल 2024 तक Army Boys sports company की अगली भर्ती मिलखा सिंह स्टेडियम सिकंदराबाद मे होनी है | इसका मतलब यह नहीं है कि आपका बच्चा 1 अप्रैल के बाद भी रिपोर्ट कर सकता है | उसको 1 अप्रैल की सुबह ही रिपोर्ट करने के लिए पहुचना आवश्यक है |

जो बच्चे 1 अप्रैल को होने वाले इवैंट मे भाग लेंगे वही आगे 7 अप्रैल तक कंटिन्यू करेंगे | हर दिन कोई न कोई टेस्ट होता रहेगा जिससे बच्चे को क़्वालीफायी करते रहना है |

सेलेक्सन प्रोसीजर :-

1 पहले दिन जब बच्चा पाहुचता है तो सबसे पहले उसका डॉकयुमेंट वेरिफ़िकेसन होता है |
2 उसके बाद बच्चे का शारीरिक नापटोल होगी मतलब उसकी लंबाई और वजन को चेक किया जाएगा |
3 उसके बाद बच्चे का कोई भी ट्राइल हो सकता है जैसे रनिंग वगेरहा | इस तरह का इवैंट अगर बच्चे ज्यादा पहुँच जाते है, तो उनको कम करने के लिए किया जा सकता है |
4 अगले दिन बच्चे का स्किल टेस्ट होता है जिसमे 0 से लेकर 3 तक मार्किंग होती है इसमे 0 लेने वाला बच्चा फ़ेल माना जाता है और 3 न: लेने वाला सबसे अच्छा माना जाता है |
5 अगले दिन डिसिप्लिन टेस्ट होते है मतलब जो गेम बच्चे का है उसका टेस्ट होना होता है |
6 उसके बाद आईक्यू(IQ) टेस्ट होगा |
7 अगले दिन बच्चे का मेडिकल होगा |
8 मेडिकल टेस्ट होने के बाद बच्चे की फ़ाइनल मेरिट लिस्ट बनती है |
नोट :- भर्ती के दौरान रहने, खाने और आने-जाने की जिम्मेवारी बच्चे के अभिभावक की ही होती है |
यह सब सेलेकशन की प्रकिरिया होने के बाद बच्चे को इंग्लिश मीडियम स्कूल मे पढ़ाया जाएगा और उसको अपने गेम्स को खेलने की सारी सुविधाए दी जाएगी |

जैसे ही बच्चे की उम्र साढ़े 17 साल होती है और वह 10 क्लास पास कर लेता है तो उसको आर्मी मे ले लिया जाएगा और वह अपने गेम्स को आगे जारी रखेगा | यह सब प्रक्रिया को 2-3 महीने का समय लग सकता है |

इस तरह Army Boys sports company मे बच्चे को भर्ती कर लिया जाता है और उसको ओलंपिक गेम्स मे मेडल लाने के लिए प्रेरित किया जाता है |

Conclusion

इस पोस्ट मे मैंने आपको Army Boys sports company की भर्ती कैसे होती है,कब और कैसे होती है , इस सब की पूरी जानकारी दी |  इससे पिछले पोस्ट मे आपको Driving License के बारे मे बताया अगर आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप अपने दोस्तो और जानकारो को यह जरूर शेयर करे और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो मुझे जरूर अवगत कराए |

इस पोस्ट को लास्ट तक पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यबाद |

नोट –यह आर्टिकल रिसर्च और जानकारियो के आधार पर बनाया गया है | इंडियन आर्मी स्पोर्ट्स कंपनी योजना में भर्ती करने से पहले अभिभावकों  को सारे दस्तावेज और इससे जुडी सारी जानकारी अच्छी तरह से पढ़ लेनी चाहिए |

Visited 81 times, 1 visit(s) today

Last modified: August 5, 2024

Close