Written by 12:58 pm Insurance

LIC JEEVAN UTSAV PLAN no 871

LIC Jeevan Utsav

एलआईसी यानि भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से एक बढ़िया प्लान लॉंच हुआ है जिसे LIC JEEVAN UTSAV कहते है | यह LIC JEEVAN UTSAV प्लान 29 नवम्बर 2023 को एलआईसी के द्वारा शुरू किया गया | भारतीय जीवन बीमा निगम की LIC JEEVAN UTSAV पॉलिसी एक व्यक्तिगत, नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, पूरे जीवन का बीमा प्लान है ।

परिवार मे जिसने यह बीमा ले रखा है उस व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करता है और पॉलिसीधारक के द्वारा चुने गए विकल्प के मुताबिक नियमित आय के लाभ के रूप में लाभ देता है ।

LIC JEEVAN UTSAV प्लान अभी तक का सबसे बेस्ट प्लान है जिसे हर इन्शुरेंस एजेंट अपने क्लाईंट को सेल कर रहा है | आईए आगे समझते है कि इस LIC JEEVAN UTSAV इन्शुरेंस पॉलिसी को लेने वाले लोगो को क्या मिलने वाला है ताकि आप इसको लेने से पहले सोच सके की यह पॉलिसी सही है या गलत |

LIC JEEVAN UTSAV के मैन पॉइंट्स -

1 इस प्लान को लेने के लिए कम से कम उम्र 90 दिन और ज्यादा से ज्यादा उम्र 65 साल होनी चाहिए |
2 इस प्लान मे प्रीमियम (किस्त) देने की अवधि कम से कम 5 साल और ज्यादा से ज्यादा 16 साल है |
3 LIC JEEVAN UTSAV प्लान की सुनिश्चित राशि कम से कम 5 लाख है |
4 इस प्लान मे कई तरह के राइडर्स उपलब्ध है जैसे एक्सीडेंटल डैथ एंड डिसेबिलिटी बेनिफ़िट राइडर्स, डैथ बेनिफ़िट राइडर्स , एक्सीडेंटल बेनिफ़िट राइडर्स, क्रिटिकल इल्लनैस बेनिफ़िट राइडर्स , न्यू टर्म एशुरेंस राइडर्स और प्रीमियम वेवर बेनिफ़िट राइडर्स आदि |

यह सब राइडर्स लेने चाहिए या नहीं यह सब आपकी जरूरत और इन्शुरेंस के हिसाब से फ़ैसला लेना चाहिए | इसमे 2 हिस्से है पहला इन्शुरेंस लेते है और दूसरा आप इनवेस्टमेंट करते है | यह इनवेस्टमेंट प्लान किस तरह से है इसका मै आपको आगे बताता हू |

1 LIC JEEVAN UTSAV प्लान मे बेसिक सुनिश्चित राशि का 10% आपको प्रतयेक पॉलिसी का साल खत्म होने पर साल मे एक बार पूरी लाइफ मिलेगा |यानि आपको 10 लाख के सम एस्सेयोरड पर 10% यानि 1 लाख रुपए हर साल पूरी जिंदगी मिलेगा |
2 फ्लेक्सी (लचीला) आय लाभ – यानि आप कुछ सालो तक पैसे देंगे और उसके कुछ साल बाद आपको पैसा मिलेगा | कम से कम 5 साल आपको पैसा देना पड़ेगा | आप इसमे अपनी सुविधा अनुसार इस पैसे को लेने से रोक भी सकते है | आप जितने समय तक अपने पैसे नहीं लेंगे उतने समय तक आप अपने ना लेने वाले पैसे पर 5.5% सालाना चक्रवृद्धि ब्याज कमा सकते है |
3 इस प्लान मे आप अपनी पॉलिसी पर लोन भी ले सकते है |
4 आंशिक वापसी-इककट्ठा हुए लाभ का 75% एक पॉलिसी वर्ष में एक बार आप निकाल सकते हो और शेष राशि वार्षिक चक्रवृद्धि के साथ 5.5% प्रति वर्ष जमा होती रहेगी यानि कुछ पैसे को जरूरत पड़ने पर निकाल भी सकते है |
5 डैथ बेनिफ़िट – इस प्लान मे आपका सुनिश्चित राशि या आपने जो भी प्रीमियम जमा कराया है उस पर 1000 रुपए पर 40 रुपए के हिसाब से जो भी ज्यादा अमौंट होगा वह आपके नोमनी को मिलेगा |
6 इंकम – अगर आप 5 साल से 8 साल तक का प्रीमियम देने का समय चुनते हो तो आपकी इंकम 11वे साल से आनी शुरू होगी वही 9 साल प्रीमियम देने पर 12वे साल से इंकम होगी और 10 साल प्रीमियम देने पर 13वे साल से और अगर 11 साल तक प्रीमियम देने पर 14वे साल से इंकम शुरू होगी | इसी तरह से यह आगे समय की अवधि बढ़ती रहेगी |

ध्यान देने वाली बाते -

1 इसमे सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात यह है कि आपको इन्शुरेंस को अलग लेना चाहिए और इनवेस्टमेंट को अलग करना चाहिए |
2 हर वयक्ति को अपनी जरूरत के हिसाब से ही यह प्लान की अवधि चुननी चाहिए | आपको यह भी सोचना चाहिए की अगर आप 50 साल के है और 15 साल का प्लान लेते है तो 65 साल के होने पर हमारी क्या जरूरते होंगी हमारी जिंदगी मे इसका क्या असर पड़ेगा |
3 इंकम करने के बहुत सारे तरीके है इसलिए इन्शुरेंस मे इनवेस्टमेंट के हिसाब से पैसे नहीं लगाने चाहिए क्योंकि जो पैसा आप इसमे इनवेस्टमेंट करते है वह पूरा पैसा ब्लॉक हो जाता है और जो पैसा रिटर्न के रूप मे हमे वापस मिलता है वह खर्चे करने के हिसाब से बहुत कम होता है क्योंकि महंगाई लगातार बढ़ती रहेगी और यह आपके पैसे की वैल्यू को हर साल कम करती रहेगी |
4 आपको सबसे ज्यादा नुकसान गलत इनवेस्टमेंट करने से होता है जैसे पैसे को मेनेज करने की ज्यादा जानकारी ना होना और जो आप बैंक, इन्शुरेंस या किसी भी तरह के सलाहकार को चुनते हो वह कितनी जानकारी रखता है क्या वह सही जानकारी दे रहा है इसके लिए आपको बेसिक जानकारी जरूर होनी चाहिए |
5 आपने बहुत जिम्मेवारी से अपनी कमाई के पैसे को इकट्ठा किया और किसी भी वयक्ति को पैसे मेनेज के लिए दे दिया | यह बहुत रिसकी है आपको इससे बचना चाहिए |
6 यह प्लान इन्शुरेंस के हिसाब से ठीक नहीं है यह मेरी वयक्तिगत राय है क्योंकि इसमे इनवेस्टमेंट के बारे मे ज्यादा बताया गया है और अगर आप राइडर्स भी लेते है तो उसका प्रीमियम अलग से देना पड़ता है | इसलिए आपको अपने जीवन की सुरक्षा के लिए टर्म प्लान लेना चाहिए जो की कम प्रीमियम मे अच्छा कवर देते है |

Conclusion

इस पोस्ट मे मैंने आपको LIC JEEVAN UTSAV PLAN के बारे मे बताया और साथ ही उस पॉलिसी के मैन पॉइंट्स और ध्यान देने वाली बाते कोनसी है ,उसकी भी पूरी जानकारी दी है | इससे पिछले पोस्ट मे आपको How to increase height, के बारे मे बतायाअगर आपको मेरी यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप अपने दोस्तो और जानकारो को यह जरूर शेयर करे और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो मुझे जरूर अवगत कराए |

यह आर्टिक्ल रिसर्च और जानकारियो को मिलाकर लिखा गया है | यह ब्लॉग केवल जानकारी के लिए बनाया गया है | 

इस पोस्ट को लास्ट तक पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यबाद |

Visited 34 times, 1 visit(s) today

Last modified: August 5, 2024

Close